ग्वालियर
मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के सिलसिले में फूड सेफ्टी टीम की सैंपलिंग की कार्रवाई जारी है। सिटी सेंटर स्थित ग्रीन गार्डन एस्टेट के सामने स्मार्ट वाइफ डिर्पाटमेंटल स्टोर के यहां शिकायत पर टीम पहुंची। यहां शिकायत मिली थी कि पारले जी का 20-20 खराब बिस्किट बेचा जा रहा है। टीम ने यहां से बिस्किट और सरसों तेल की सैंपलिंग की। वहीं गोल पहाड़िया स्थित पाल किराना स्टोर से सरसों तेल व नमकीन की सैंपलिंग हुई।
सिटी सेंटर स्थित स्मार्ट वाइफ डिर्पाटमेंटल स्टोर पर शिकायत के आधार पर फूड सेफ्टी ऑफिसर सतीश शर्मा,नारायण सरगैया,आनंद शर्मा की टीम पहुंची। स्टोर गिर्राज बंसल के नाम से है। यहां पारले-जी के 20-20 खराब बिस्किट मिलने की शिकायत मिली थी लेकिन जब स्टोर में चेक किया तो यह वाला बिस्किट के पैकेट नहीं मिले। टीम ने इसके बाद स्मार्ट वाइफ ब्रांड से बिकने वाले सरसों के तेल का सैंपल लिया और दूसरे पैकेट के बिस्किट का भी सैंपल लिया। फूड ऑफिसर सतीश शर्मा ने स्टोर मैनेजर से उसके दस्तावेज मांगे तो उसने कहा कि वह यहां का नहीं है। इस पर फूड ऑफिसर ने कहा कि किसी को तो साइन करने पड़ेंगे और आप मैनेजर हैं तो साइन क्यों नहीं कर रहे। बाद में मैनेजर ने साइन कर दिए। वहीं स्मार्ट वाइफ स्टोर ओमश्री शुभलाभ एग्रीटेक लिमिटेड कंपनी के माध्यम से चलाया जा रहा है जिसके दस्तावेज मौके पर स्टोर प्रबंधन नहीं दे सका। वहीं गोल पहाड़िया पर पाल किराना स्टोर के यहां फूड ऑफिसर लखनलाल कोरी और निरूपमा शर्मा पहुंचे। यहां से सरसों के तेल और नमकीन के सैंपल लिए गए।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal