Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाई की हत्या का बदला लेने 3 लोगों ने चाकुओं से गोदा

ग्वालियर -गुना में एक साल पहले हुई भाई की हत्या का बदला लेने के लिए जमानत पर रिहा हुए व्यक्ति को घेरकर चाकू से हमला किया गया। यह वारदात नानाखेड़ी स्थित बाल न्यायालय के सामने हुई। आरोपियों की संख्या 3 थी, यह पहले से ही आसपास खड़े थे। जैसे ही फरियादी अपने घर से निकाला तो उसे कुछ दूरी पर घेर लिया और हमला कर दिया। विवाद की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन एकत्रित हो गए। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  गिरा तो लाठियों से पीटा कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी में रहने वाले छोटू उर्फ प्रदीप कुशवाह पर इसी क्षेत्र में रहने वाले आकाश कुशवाह, उसके जीजा और दोस्त ने हमला किया। रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग आरोपियों ने छोटू को घेर लिया। इसके बाद तीनों से चाकू से उस पर वार करना शुरू कर दिया। आरोपी हाथ में लाठी भी लेकर आए थे, जैसे ही घायल जमीन पर गिरा तो उस पर लाठियां भी बरसाई गई। आरोपी चिल्ला कर कह रहे थे कि तूने मेरे भाई की हत्या की थी, इसलिए तू भी जिंदा नहीं बचेगा। फरियादी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वह छूटकर भी भागा, लेकिन फिर पकड़ लिया। कैंट टीआई मदन मोहन मालवीय ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।   एक साल पहले की थी हत्या जिस व्यक्ति छोटू पर हमला हुआ है, वह लंबे समय से जेल में बंद था। उस पर आकाश के भाई धर्मेंद्र की हत्या का आरोप है। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ है। इसके बाद से ही आकाश अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए छोटू पर नजर रखे हुए था। कई दिन से वह यह देख रहा था कि अकेला कैसे हत्थे चढ़े। रविवार को उसे यह मौका मिला और वारदात कर डाली। दोनों परिवार में एक साल से विवाद चला आ रहा है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...