Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भिंड में पति ने पत्नी की काटी नाक व अंगुलियां 50 हजार रुपए लेकर हुआ फरार, घायल

ग्वालियर
भिंड देहात थाना क्षेत्र के भारौली रोड पर रामनगर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक और हाथ की अंगुलियां काट दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल को महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला के परिजन का आरोप है कि आरोपी युवक घर से पैसे भी लेकर भागा है।

यहां बता दें कि महावीर नगर निवासी रजनी शाक्य को उसका पति महावीर शाक्य आए दिन मारपीट करता है। इसके चलते पिछले एक महीने से रजनी अपनी बड़ी बहन राजकुमारी निवासी रामनगर के साथ उसके घर पर रह रही थी। रजनी के तीन बच्चे भी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे महावीर राजकुमारी के घर आया। उस वक्त राजकुमारी अस्पताल दवा लेने गई थी। रजनी को घर पर अकेला पाकर महावीर ने चाकू से उसके ऊपर हमला बोल दिया।

साथ ही उसकी नाक और हाथ की अंगुलियां काट दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रजनी की सबसे बड़ी बहन किरन मौके पर पहुंची। घायल रजनी को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं मामला देहात पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है। किरन का आरोप है कि महावीर रजनी के 50 हजार रुपए भी उठा ले गया है, जो कि उसने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए रखे हुए थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...