Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

12 वर्ष पूर्व ननियागढ़ डकैती कांड का 10 हजार इनामी आरोपी दिनेश यादव छत्तीसगढ से कोतवाली पुलिस के चढ़ा हत्थे।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन के दिशा – निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर के सतत निगरानी में कोतवाली थाना बैढन प्रभारी नगर निरीक्षक- अरुण पाण्डेय नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इस क्षेत्र का 12 वर्ष पूर्व विख्यात ननियागढ डकैती कांड का 10 हजार का इनामी आरोपी को छत्तीसगढ़ से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है ।

वही फरियादी गोभा ननियागढ़ टोला निवासी- कुंज बिहारी भूर्तियां ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि 18-19/5/2007 कि दरमियानी रात 5-6 लोग घर में घुसकर घरवालों को बंधक बनाकर घर में रखे नगदी व सोने-चांदी के जेवरात अपने साथ ले गये जिस पर थाना बैढन में अप. क्र. 263/07 धारा-395, 397,भादवि (डकैती) का कायम कर विवेचना में लिया गया जिसका एक आरोपी दिनेश यादव पिता- जवाहर यादव घटना के समय से ही फरार चल रहा था जिस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था जो लगातार लुक छिपकर व नाम बदलकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था ।

कोतवाली थाना प्रभारी बैढन को मुखबिर से सूचना मिली कि ननियागढ़ डकैती का एक आरोपी दिनेश यादव अपने घर आया हुआ है जिस पर तत्काल एक टीम रवाना कर आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त आरोपी के विरुद्ध 2008 में अप क्र.64/08 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है उपरोक्त दोनों अपराधों में आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा फरारी स्थाई वारंट जारी किया गया था ।

*उक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक -अरुण पाण्डेय, उप निरीक्षक- राकेश कुमार प्रधान, आरक्षक- वीरेंद्र त्रिपाठी, आरक्षक- पंकज सिंह, महेश पटेल, जितेंद्र सेंगर, श्यामसुंदर बैस, संजीत, महिला आरक्षक – किरण की अहम भूमिका रही ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...