ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/08/2019
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय के पास महज 100 मीटर की दूरी पर राजीव चौक नवानगर रोड में थोड़ी सी बरसात होते ही सीवर लाइन प्रारंभ होने से पहले बने सीवर लाइन से ओवरफ्लो से भारी भरकम पानी निकल रहा है और राजीव चौक पूरा तालाब का रूप में तब्दील हो गया और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है ।

वही बताते हैं कि सीवर लाइन प्रारंभ होने से पूर्व लगता है कि सीवर लाइन भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ चुका है क्योंकि गुणवत्ता विहीन कार्य खुद अपने आप में बता रहा है ।
*वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य – संजय नामदेव ने कहा कि नगर निगम के संविदाकार और नपानि के अधिकारियों द्वारा भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही है वही उक्त संविदाकार कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग की है अगर जांच कर उचित कार्यवाही नहीं होती है तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आंदोलन के लिए कटिबद्ध है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal