बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “श्री मारुति मानस विज्ञान मंच पीड़ित मानव सेवा संस्थान” सीधी/सिंगरौली के सँयुक्त तत्वाधान में “श्री रामकथा महोत्सव”का 15 वां भव्य आयोजन सात दिवसीय जो 07 अगस्त

से 13 अगस्त 2019 तक समय:- 04:00 बजे से रात 08:00 बजे तक स्थान- सामुदायिक भवन बैढन में कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक- डॉ. मदन मोहन मिश्र “मानस सम्राट”वाराणसी (उत्तर प्रदेश), सुश्री उमा तिवारी “मानस

कोकिला”नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश), इंदुभूषण “मानस पीयूष” सागर गड़ा कोटा (मध्य प्रदेश) के मुखार बिंदो द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है आये लोगो ने बड़े चाव से कथा को सुन रहे थे ।

उक्त कथा में मुख्य रूप से अध्यक्ष – रामशिरोमणि गुप्ता, मंच प्रबंधक- कांति प्रसाद वर्मा, सह संयोजक- जीवेंद्र सिंह चौहान, संयोजक- अंजनी तिवारी (एडवोकेट) एवं स्थानीय व्यापारी, महिलाये – पुरुष सहित अन्य श्रोतागण में भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal