Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

,सौभाग्य और सिद्धि योग में भाई की कलाई पर बहनें बांधेंगी रेशम की डोर,19 वर्ष बाद साथ स्वतंत्रता दिवस और राखी साथ-साथ

ग्वालियर-
सौभाग्य और सिद्धि योग में भाई की कलाई पर बहनें बांधेंगी रेशम की डोर,स्वतंत्रता दिवस और राखी का त्योहार साथ
इस बार सौभाग्य और सिद्धि योग में भाई की कलाई पर 15 अगस्त को बहनें रेशम की डोर बांधेंगी। 19 साल बाद यह ऐसा अवसर होगा जब स्वतंत्रता दिवस और राखी का त्योहार साथ मनाया जाएगा। ज्योर्तिविदों के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन के एक दिन पहले भद्रा का दोष मिटने और चार दिन पहले देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से पर्व की शुभता बढ़ गई है। पर्व पर भद्रा का साया नहीं पड़ने से दिनभर राखी बांधी जा सकेगी।
ज्योर्तिविद् श्यामजी बापू के अनुसार पूूर्णिमा तिथि 14 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी जो अगले दिन से 15 अगस्त गुरुवार को शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इस वर्ष भद्रा रक्षाबंधन के एक दिन पहले 14 अगस्त बुधवार की दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से तड़के 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।
शुभ श्रवण नक्षत्र भी 14 अगस्त की सुबह 5 बजकर 19 मिनट से दूसरे दिन 15 अगस्त की सुबह 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। 14 अगस्त को ही सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर सौभाग्य योग लगेगा जो दूसरे दिन 15 अगस्त को सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग लगेगा।
19 वर्ष बाद साथ स्वतंत्रता दिवस और राखी साथ-साथ
ज्योर्तिविद् पं. सोमेश्वर जोशी ने बताया कि इस वर्ष 19 वर्ष बाद स्वतंत्रता दिवस और राखी एक ही दिन मनाए जाएंगे। रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। यह दिन देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। मान्यता है कि देवगुरु बृहस्पति ने देवराज इंद्र की विजय प्राप्ति के लिए इंद्र की पत्नी को रक्षा सूत्र बांधने को कहा था। इसके बाद से पर्व की शुरुआत हुई थी।
चौघड़िया के अनुसार रक्षासूत्र बांधने के शुभ मुहूर्त
शुभ : सुबह 06.04 से 07.40 और शाम 5.17 से 06.53 बजे तक।
चर : सुबह 10.52 बजे से दोपहर 12.28 और रात 08.18 से 09.41 बजे तक।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...