Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला बदर के आदेश के उल्लंखन में अद्यतन अपराधी को पुलिस नें किया गिरफ्तार।।

सिंगरौली/ थाना बरगवां जिला सिंगरौली का निगरानी बदमाश सूरज उर्फ मोहन्ती साकेत पिता विश्वनाथ साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी ओडगडी थाना बरगवां जिसके *विरूद्व जिले मे डेढ दर्जन से ज्यादा अपराध चोरी/मारपीट/लूट/डकैती की तैयारी के प्रकरण कई थानो में पंजीबद्व है।जिसके अपराधिक गतिबिधियों मे अंकुश लगाने के लिये श्रीमान् कलेक्टर एवं

जिला दण्डाधिकारी महोदय् सिंगरौली द्वारा दिनांक 16.04.2019 को 06 माह के लिये जिला बदर का आदेश पारित किया गया था। उक्त आदेश पर आरोपी जिला बदर मे उ0प्र0 तरफ चला गया था। किन्तु इसके विरूद्व लगातार शिकायते प्राप्त हो रही थी, कि यह आरोपी अपने घर आ जा रहा है। उक्त के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके सम्बध मे श्री अभिजीत रंजन, पुलिस अधीक्षक महोदय् के निर्देशन में एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेंडे सर् एवं एसडीओपी सिंगरौली डां0 कृपाशंकर द्विवेदी के मार्गदशन में टी आई बरगवां अनिल उपाध्याय एवं हमराह स्टाफ द्वारा मूखबीर सूचना के आधार पर निगरानी बदमाश/जिला बदर आरोपी सूरज उर्फ मोहंती हरिजन को दिनांक 11.08.2019 को इसके ग्राम ओडगडी जैसवाल ढाबा के पास चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते पाए जाने पर घेराबंदी कर अवैध धारदार अथियार के साथ पकडा गया।
उल्लेखनीय यह है कि उक्त निगरानी बदमाश अत्यन्त सक्रिय एवं शातिर किस्म का अपराधी है, जो विगत वर्ष पुलिस पर भी गिरफ्तारी के समय 02 बार जान लेवा हमला कर चुका है। जिसे बडी सावधानी पूर्वक पकडा गया है। तथा जिला बदर के आदेश के उल्लंघन के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा 10,000 रूपये का ईमान भी घोषित किया जा चुका है। आरोपी सूरज उर्फ मोहंती थाने का वांछित अपराधी था। जिसे निम्नांकित तीन पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी का न्यायालय आदेश पर जिला जेल में निरूद्ध कराया गया।:—
1– 25 B आर्म्स एक्ट
2– धारा 327 ,341, 323,34 IPC
3– जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने धारा 188 IPC, धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्छा अधिनियम 1990

सराहनीय भूमिका/ निरीक्षक अनिल उपाध्याय, उपनिरी0 बालेन्द्र त्यागी, प्र0आर0 140 पप्पू सिंह, 28 अनिल मिश्रा, 259 रामचरण सतनामी, 412 संजीत सिंह, आरक्षक 640 अमरदीप सिंह , 688 विकेश सिंह, 695 पंकज, आर. 336 सुरेन्द्र भुजवा, आर. 333 गणेश रावत एवं म0आर0 764 सुनीता धुर्वे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...