Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ट्रक ड्राइवर को झपकी लगी, अनियंत्रित होकर ट्रक हाइवे किनारे घर में घुसा, बुजुर्ग बाल-बाल बचे

ग्वालियर-
ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 92 स्थित भिंड से ग्वालियर जा रहा ट्रक ड्राइवर को मेहगांव कस्बे में अचानक झपकी आ गई। ट्रक अनियंत्रित होकर पहले नाले के ऊपर चढ़ा। फिर मकान निर्माण के लिए रखी पटियों के ऊपर से गुजरते हुए मकान में घुस गया। गनीमत थी कि मकान में सो रहे बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। जबकि मकान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक यूपी 75 एम 8661 इटावा से ग्वालियर जा रहा था। रात करीब 12.30 बजे मेहगांव कस्बे में ग्वालियर रोड पर जा रहा था। अचानक ड्राइवर अनिल राठौर पुत्र हरिसेवक राठौर निवासी रतनीपुर अजीतमल जिल औरैया को नींद आग गई। इससे ट्रक बेकाबू हो गया।
3 फीट नाले के डिवाडर पर चढ़कर घर में घुसा :
बताया जाता है कि ट्रक अनियंत्रित होकर पहले मकान के आगे बने नाले के डिवाइडर जो करीब 3 फीट ऊंचाई पर था। उस पर चढ़कर वहां रखी पटिया और ईटों पर चढ़़ते हुए हरीराम पुत्र मुरलीधरन राठौर के मकान में घुस गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक अगर सीधा जाता तो संभावतः कमरे में सो रहे बुजुर्ग हरीराम को भी नुकसान हो जाता। लेकिन ट्रक पटिया और ईंट पर चढ़ने के कारण उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। जिससे मकान का सिर्फ आगे का हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ है। बल्कि जनहानि बच गई।
ड्राइवर बोला नींद का झोंका आने से हुआ हादसा :
घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से ही ड्राइवर अनिल राठौर को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि ट्रक चलाते हुए अचानक उसे नींद आ गई थी। इसलिए यह हादसा हो गया। पुलिस ने मकान मालिक की रिपोर्ट पर ड्राइवर के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...