Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गायब नाबालिक बालिका अपहर्ताओं को किया गिरफ्तार आखिर में अपहरणकर्ता निकला मामा।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/08/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस 04/08/2019 को कोतवाली थाना बैढन क्षेत्र में नाबालिक बालिका उम्र 09 वर्ष दिन में करीब 10:30 बजे अचानक गायब हो जाने से पीड़िता की मां द्वारा थाना

कोतवाली बैढन में शाम करीबन 7:00 बजे रिपोर्ट दर्ज करायी कि नाबालिक 09 वर्ष की बालिका अपनी मौसी के घर से अपने घर जाने के बीच के दौरान अचानक सड़क से गायब हो गयी है सूचना पर थाना कोतवाली बैढ़न में अप. क्र. 551/19 धारा 363 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त प्रकरण को गंभीरता से देखते हुये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक- अरुण पाण्डेय द्वारा घटना की तत्काल सूचना जिला पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक को दी गयी, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल टीम गठित कर बालिका की पतारसी के निर्देश दिये गये और वही नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर निरीक्षक बैढन द्वारा 05 अलग-अलग टीमें गठित कर बालिका की पतारसी की गयी मोबाइल सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज का सहारा भी पुलिस द्वारा लिया गया ।

वही मुखबिर सूचना के आधार पर अबोध बालिका की मां का अपने भाई से विवाद चल रहा था उक्त बिंदु पर पुलिस द्वारा अन्य बिंदुओं के साथ जांच की गयी तो पाया गया कि नाबालिग बच्ची के मामा आरोपी – दीपू भारती पिता- भोला प्रसाद भारती उम्र 22 वर्ष निवासी- अनपरा द्वारा अपने रिश्ते की जीजा मोनू पिता- स्व.अंजनी कुमार भारती उम्र 25 वर्ष के साथ मिलकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था ।

वही सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेनू सागर अनपरा में दिनाँक 05/08/2019 को दबिस दी गयी तो अबोध बालिका को आरोपी- दीपू भारती के कब्जे से बरामद किया गया और सहयोगी मोनू भारती सहित दोनों को गिरफ्तार किया और उक्त घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स यूपी 64 जे 9934 पुलिस द्वारा जप्त की गयीं ।

वही कोतवाली पुलिस द्वारा तरतप्तापूर्ण कार्यवाही से नाबालिक बालिका को 24 घंटे के अंदर बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई वही जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली टीम को पुरस्कृत करने घोषणा की है ।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- अरुण पाण्डेय, एएसआई- रामजी त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक- डीएन सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, बीरेन्द्र त्रिपाठी, पिंटू राय अरविंद द्विवेदी, आरक्षक- जीतेंद्र सिंह, महेश पटेल, प्रवीण सिंह, श्यामसुंदर बैस की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...