उज्जैन- खाद्य सामग्रियों के खिलाफ प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाईफिर शुरू हो गई। रहवासियों की शिकायत पर संयुक्त दल एक बेकरी पर छापा मारने पहुंचा तो संचालक ने कहा बड़ी मुश्किल से बेकरी चला रहा हूं, परिवार का गुजारा कर रहा हूं… आत्महत्या कर लूं क्या?

अफसरों ने उसे समझाया और टोस्ट के नमूने लेकर घरेलू गैस के सिलेंडर भी जब्त किए। संचालक को खाद्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।
छोटे व्यापारी परेशान -मप्र मे छोटे व्यापारियों ने कांग्रेस को सत्ता दी हे तंग करना छोडो ,दूध में पकड़ा सही किया अब सबमे मिलावट नजर आने लगीछोटे व्यापारियों का यह भी कहना हे की क्या प्रदेश में रिश्वतखोरी ट्रांसफर पोस्टिंग में जोरिश्वत चल रही हे सीएम ने वो बंद करवा दी, जो करोड़ोंइंदौर भोपालमें पीए से बरामद हुए किस के थे ?
अस्पताल सड़के पढ़ाई पद का दुरपयोग सब ठीक हो गए ?
छोटेव्यापारियों का कहना हे की बड़ों पर कार्रवाई या तो होती नहीं या दिखावे की होती उनसे स्थानीय अधिकारी सेट रहते परेशानछोटे होते, दुश्मनी निकालने लोग फोन करके फसा रहे
खाद्य विभाग, खाद्य व औषधि सुरक्षा विभाग तथा प्रशासन का संयुक्त दल शास्त्रीनगर स्थित गली नं. 5 पहुंचा और कान्हा फूड बेकरी पर कार्रवाई की। अधिकारियों के दल को देखकर संचालक महेश पमनानी ने कहा बहुत मुश्किल से बेकरी चला रहा हूं। यह बंद हो जाएगी तो आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा। अधिकारियों ने बताया रहवासियों ने ही कलेक्टर को शिकायत की है।
वे केवल जांच करने आए हैं। काफी समझाने के बाद पमनानी ने नमूने लेने दिए। जांच के दौरान पाया गया कि खाद्य सामग्री बनाने में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। दल ने यहां से चार सिलेंडर भी जब्त किए। प्रशासन गुमास्ता विभाग को पत्र जारी कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कर सकता है, क्योंकि रहवासियों ने बेकरी हटाने की मांग की है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू, खाद्य व औषधि सुरक्षा विभाग के अधिकारी शैलेष गुप्ता आदि मौजूद थे।
दो नमूने क्यों ले रहे, एक ही ले लो…
प्रशासन का संयुक्त दल दोपहर को ऋषिनगर स्थित पटेलजी नमकीन की दुकान पर भी पहुंचा और तेल व बेसन का उपयोग करने की शिकायत पर दोनों के नमूने लेना शुरू किए। इस पर दुकान संचालक ने अधिकारियों से कहा दो नमूने लेने की क्या जरूरत है, एक ही नमूना ले लो। अधिकारियों ने दुकान संचालक को समझाया और दोनों के नमूने लिए। दुकान पर नीले करोसिन का उपयोग भी किया जा रहा था। खाद्य विभाग ने यहां से 154 लीटर नीला केरोसिन भी जब्त किया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal