Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

24 घंटे में एक भी बच्चा चोरी नहीं फिर भी भीड़ ने शक में 10 को पीटा

ग्वालियर –
पिछले 24 घंटे मेंशहर में बच्चा चोरी होने की एक भी घटना नहीं हुई, इसके बाद भी भीड़ ने शक में ही 10 बेगुनाहों को बुरी तरह से पीट दिया। गुरुवार को शहर में 7 घंटे के भीतर 5 स्थानों पर 5 महिलाओं और एक वृद्ध और एक युवक को भीड़ ने अपना निशाना बनाया। दो मामलों में भीड़ इन्हें एक अपराधी की तरह पकड़कर पीटते हुए थाने तक ले गई। लेकिन जब पुलिस ने जब पूछताछ की तो एक महिला तो मानसिक रूप से विक्षिप्त निकली, जबकि एक वृद्ध अपना पेट भरने के लिए स्कूल के बाहर खड़े होकर भीख मांग रहा था। उस पर भी बच्चा चोर समझकर उम्र और परिस्थिति का लिहाज किए बिना भीड़ ने हमला किया। बुधवार को शंकरपुर में एक बाबा और उनके दो शिष्यों को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंचकर इन तीनों की जान बचाने वाले दो सिपाहियों जयपाल यादव और सुशील शर्मा को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
आईजी की अपील
आईजी राजाबाबू सिंह ने कहा है कि बच्चा चोरी करने वाली गैंग के सक्रिय होने की सिर्फ एक अफवाह है, जो सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही है। अगर आपको किसी पर संदेह है तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दें, कानून हाथ में न लें।
बिना वजह बेकसूरों पर गुस्सा निकाल रहे हैं लोग
बेगुनाहों पर आक्रामक हुई भीड़
1. जनकगंज: कबाड़ा बीनकर पेट पालने वाली वृद्धाओं को पीटा
भैंस मंडी निवासी सुनीता प|ी स्व. दिनेश पांडे (60) अपनी बहन रीता पांडे के साथ गली-गली घूमकर कबाड़ा बीनती हैंं। गुरुवार सुबह 11.30 बजे दोनों बहनें जनकगंज में मुरकुटो माता मंदिर के पास गली में कचरा बीन रही थीं। तभी कुछ महिलाओं ने इन्हें बच्चा चोर समझकर घेर लिया। भीड़ इकठ्ठी हो गई। जनकगंज पुलिस पहुंची तो भीड़ इन्हें छोड़कर भाग गई।
2. मुरार: स्कूल के बाहर भीख मांग रहा था भूख से परेशान वृद्ध
जेसी किड्स स्कूल के सामने खड़े एक वृद्ध को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया। उसे पीटते हुए मुरार थाने में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जब उसके बारे में पता किया तो वह भीख मांगकर अपना गुजारा करता है।
4. झांसी रोड: टेंपो में संदेह पर पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया
कंपू निवासी अनीता कटोरा ताल के लिए टेंपो में सवार हुईं। रास्ते में दो महिलाएं टेंपो में चढ़ीं। अनीता ने आरोप लगाया कि वे महिलाएं उनके पर्स की चेन खोल रही थीं। इसी दौरान शोर मचा भीड़ इकट्‌ठी हो गई। अफवाह फैल गई कि टेंपो से महिलाएं बच्चा चोरी करने की कोशिश कर रही थी। भीड़ ने इन्हें पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बचा लिया।
5. थाटीपुर: बच्चे को हाथ पकड़कर एक तरफ किया तो पिटा
अशोक गोयल निवासी थाटीपुर अपने बेटे परमजीत (6) को रात 9.30 बजे डॉक्टर के यहां दिखाकर घर लौट रहे थे। उनका बेटा ऑटो में चढ़ रहा था, तभी वहां से शिवम आदिवासी निवासी सुरेश नगर पैदल गुजरा। गली संकरी थी, इसलिए उसने निकलने के लिए परमजीत का हाथ पकड़कर एक तरफ किया। अशोक ने शोर मचा दिया। भीड़ इकट्‌ठी हो गई और शिवम की मारपीट कर दी।
कानून को अपना काम करने दें
पुलिस भी इस तरह के मामलों में लाचार दिखाई दे रही है। गुरुवार को पुलिस ने 5 में से एक भी घटना में भीड़ के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। जबकि इन घटनाओं के वीडियो वायरल हो चुके थे। दैनिक भास्कर आम लोगों से अपील करता है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो खुद कोई निर्णय न लें। पुलिस को सूचना दें।
3. मुरार: विक्षिप्त महिला को भी नहीं बख्शा, बुरी तरह पीटा
सदर बाजार में एक दुकान के बाहर खड़ी एक महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे थाने भी ले गए। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह मानसिक रूप से विक्षिप्त निकली।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...