Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर12 घंटे तक बैठे रहे कार्यक्रम में, 2500 लोगों की समस्याओं का कराया निराकरण

शहरवासी निगम के दफ्तरों में जिन समस्याओं को लेकर लंबे समय से चक्कर काट रहे थे,  उनकी समस्याओं का निराकरण निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर तब किया, जब खुद प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुबह से 12 घंटे तक शिविर में अधिकारियों को लेकर बैठे रहे। यह पहली बार ऐसा हुआ है,जब किसी मंत्री ने 12 घंटे जनता के बीच बैठकर समस्याओं का निराकरण कराया है। रात 11:30 बजे तक 2500 लोगों की समस्याएं निपटा दी गईं।

शब्द प्रताप आश्रम स्थित गुरु प्यारी भवन में सुबह 11 बजे से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री के सामने जनता ने जो समस्याएं बताईं, वे तुरंत निराकरण वाली थीं। लेकिन निगम के जिम्मेदार अफसर उन्हें टरका रहे थे। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के लोग वृद्धा पेंशन, कामकाजी महिला योजना, मजदूरी कार्ड, हाथ ठेला, पात्रता पर्ची, सीवर लाइन की समस्या और गंदे पानी की समस्या आदि लेकर पहुंचे थे।

मेधावी छात्राओं को दीं साइकिलें: मंत्री श्री तोमर ने शिविर में दो मेधावी छात्राओं को साइकल भी प्रदान कीं। इनमें संध्या रजक एवं शिवानी रजक निवासी उरवाई गेट शामिल हैं। मंत्री शिविर में लगे स्टॉलों पर भी पहुंचते रहे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, क्षेत्रीय पार्षद डॉ. शशि शर्मा, पार्षद चंदू सेन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप तोमर, उपायुक्त नगर निगम सुशील कटारे, जन कल्याण अधिकारी अतिबल सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...