सिंगरौली/ यातायात पुलिस नें स्कूली बच्चो को पढाया यातायात नियमों का पाठ स्कूलों के शैक्षणिक सत्र शुरू हो गए हैं। शहर का यातायात सुगम और सुरक्षित हो और लोगों में इसको लेकर जागरूकता बढ़े, इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा की एक पाठशाला लगाई गई, जिसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बड़ाें से इन नियमों का पालन करवाने की बात बताई गई।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में जिले में संचालित स्कूलों में यातायात संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 06 अगस्त 2019 को Christ Jyoti SR. SEC School कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में निरीक्षक नागेन्द्र सिंह थाना प्रभारी मोरवा, निरीक्षक रामनाथ आर्मो प्रभारी यातायात, सूबेदार दिलीप कुमार तिवारी यातायात ने स्टूडेंट्स को यातायात नियमों के बारे बारीकी से बताया। साथ सूबेदार दिलीप कुमार तिवारी के द्वारा बताया गया कि बच्चे अपने माता-पिता व भाई-बहन को भी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें ताकि सड़क हादसाें को कम किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इसी अनुक्रम में स्टूडेंट्स को यह भी बताया गया कि यदि आप सायकल चलाते है तो आप अपनी सायकल में रेडियम रिफलेक्टर लगा ले ताकि सामने या पीछे से आ रहा बडा देखकर सर्तक हो सके।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal