रिश्वत मांगने वाला सिपाही जांच में दोषी, निलंबित
दो साल पहले रिश्वत मांगते हुए पकड़ा गया सिपाही लोकायुक्त की जांच में दोषी पाया गया है। लोकायुक्त ने चालान कोर्ट में पेश कर दिया है। इसके बाद एसपी नवनीत भसीन ने उसे निलंबित कर दिया।
दो साल पहले ग्वालियर थाने में पदस्थ सिपाही राहुल शर्मा ने किसी से रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की गई। लोकायुक्त के निरीक्षक ने अपने मोबाइल से सिपाही को फोन लगवाकर उस युवक से बात कराई, जिससे वह रिश्वत मांग रहा था। इसकी रिकॉर्डिंग कर ली गई। इसके बाद जब सिपाही को रुपए देने पहुंचे तो वह भांप गया और वहां से भाग गया। लोकायुक्त थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसकी जांच चल रही थी। 19 जुलाई को इस मामले की जांच पूरी हुई और सिपाही को दोषी पाया गया। कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया। एसपी नवनीत भसीन को लोकायुक्त एसपी द्वारा पत्र लिखकर सिपाही पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया।
थाना प्रभारी को बिना बताए शराब कंपनी के मैनेजर के साथ गए चार सिपाही लाइन अटैच: शराब कंपनी के मैनेजर के साथ थाना प्रभारी को बिना बताए अवैध शराब बेचने वाले को पकड़ने गए चार सिपाही गोविंद सिंह, संतोष सिंह, नागर सिंह, देवेंद्र डंगस को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal