ग्वालियर
पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गढ़ी में खेत पर मकान बनाकर रह रहे गिर्राज बघेल के इकलौते पुत्र कृष्णकांत उर्फ बिल्लू (8) पुत्र गिर्राज बघेल की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा था। इसके संपर्क में आते ही उसे करंट लग गया। 

जानकारी के अनुसार, खेत पर धान लगाने का काम चल रहा था। जहां कृष्णकांत जा रहा था, तभी मेढ़ पर जाते समय उसे करंट लग गया। हादसे के बाद परिजन कृष्णकांत को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद उसकी मां को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal