ग्वालियर-
डबरा-सिविल अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल में मरीजों को अब कुछ राहत मिल सकेगी। जिन तीन डॉक्टरों की पदस्थापना की गई थी, उनमें से दो ने मंगलवार को ज्वॉइनिंग ले ली है। इन डॉक्टरों के आने के बाद अब अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या पांच हो गई है। नई पदस्थापना वाले ये दोनों डॉक्टर आगामी समय से ओपीडी में बैठना शुरू करेंगे।

जानकारी के अनुसार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र शर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉण् धर्मेन्द्र सिंह ने ज्वाइनिंग ले ली है। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह के आने का इंतजार है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बाल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सिंह ने भी ज्वॉइनिंग दे दी है, लेकिन अस्पताल में वे नजर नहीं आए। नए डॉक्टरों के आने की जानकारी मिलते ही मरीजों की संख्या मंगलवार को अस्पताल में बढ़ती नजर आई। मंगलवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों लाइन पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष के पास तक लगती नजर आई।
अभी तक पीएस पर तैनात डॉक्टरों से लेना पड़ रहा था काम
डबरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पदस्थ कुछ डॉक्टरों की अल्टरनेट ड्यूटी अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था बनाने के लिए सिविल अस्पताल में लगानी पड़ रही है। लेकिन यहां ड्यूटी गलाए जाने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े लोगों को इलाज नहीं मिल पाता था। डॉक्टरों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डबरा या ग्वालियर के लिए रवाना होना पड़ता है।
सिविल अस्पताल में जो तीन डॉक्टर यहां आने थे, उन्होंने ज्वॉइनिंग ले ली है। उनके आने से अब मरीजों को भी राहत मिल सकेगी।
– डॉ एके शर्मा, सीबीएमओ, सिविल अस्पताल, डबरा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal