HS-NEWS (M.P.) singrauli Raj kumar sing (R.P. Soni):-* जिला मुख्यालय बैढ़न में अजाक्स कामगार प्रकोष्ठ कर्मचारियों द्वारा बैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में एड 0 भगवान दास सफाई कर्मचारी दिवस जनक के नाम कार्यक्रम रखा गया। *बिभिन्न

संगठनों एवं बुद्धिजीवियों व कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।* नगर निगम आयुक्त शिवेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में शारिक हुये,उन्होंने कर्मचारियों के हित के लिए सभी समस्याओं एवं कार्ययोजना को विस्तार पूर्वक बात रखे, कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि मा. आजाद भारती* ने अपने उदबोधन में कहें कि 70 साल की इतिहास में हम लोग पहली बार सिंगरौली जिले में सफाई दिवस मनाने जा रहे है यह दिवस हमेशा याद रहेगा कि किस प्रकार हमारे पूर्वजों के ऊपर शोषण हुआ उन्ही

के याद में यह दिवस रखी गई हैं। आज भी कुछ असामाजिक लोगों द्वारा भेदभाव कर समाज को बांटने के लिए भिन्न-भिन्न हथकण्डे अपना रहे हैं। *विशिष्ट अतिथि मा.अशोक छाड़िया* ने तो सारे इतिहास ही बता दिए कि क्या हो रहा हैं और क्या होने वाला हैं। समाज के साथ उन्होंने एक-एक चीज अपने उदबोधन में रखी। वहीं *अशोक सिंह पैगाम नाजी प्रदेश सचिव* ने सिंगरौली के साथ देश भर के गरीब समाज की व्यथा बताएं समाज क्या है और क्या होना चाहिए, बामसेफ के *जिलाध्यक्ष डॉ. एन. पी.प्रजापति* ने कहानी के साथ समस्याओं को बड़ी बेतुकी से अपनी बात रखे कार्यक्रम में मौजूद अन्य सभी वक्ताओं ने सभी अपने-अपने बातों को विस्तार पूर्वक रखें। *सफाई कर्मचारी दिवस पर अजाक्स के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ओयाम, मा. एच.एस. निरत, दिलीप भारती, राष्ट्रीय मूलनिवासी अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित जाति जागृति, अजीत भारती सम्भागीय महासचीव दिलीप भारती, नाजी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, महासचिव लाखन सिंह कुशराम, उपाध्यक्ष रतिभान प्रसाद,संरक्षक हेमंत वर्मा, बामसेफ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर पटेल, महेश बाल्मीक, छोटू कुमार, विनेश कुमार बक्शी, हजारों की संख्या में सफाई कामगरों प्रकोष्ठ के सदस्य, सफाई-कामग़ार प्रकोष्ठ कर सदस्य गण एव कई अन्य लोग उपस्थित रहें।*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal