ग्वालियर-
शिवपुरी जिले में एक ग्राम पंचायत की महिला सरपंच के हफ्ते भर से गायब होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है। पिछोर अनुविभाग की जनपद पंचायत खनियाधाना की ग्राम पंचायत मसूरी की महिला सरपंच पिछले लगभग आठ दिन से रहस्यमय ढंग से लापता है। महिला के पति द्वारा इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरु की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला सरपंच के पति राजेंद्र वाल्मीकि ने खनियाधाना थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी वैजयंती 23 जुलाई को खरीदारी करने बाजार जाने का कहकर निकली थी। उसके बाद से वह लौटकर नहीं आई। उसके पति के अनुसार पहले उसे रिश्तेदारों के यहां तलाशा गया। वहां नहीं मिलने पर कल उसने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal