ग्वालियर-
डबरा में 50 बिस्तर के अस्पताल का उन्नायन कर 100 बिस्तर का किया जाएगा।
बिरला नगर अस्पताल में 11 करोड़ रुपए की लागत से 50 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। ग्वालियर सिविल अस्पताल के उन्नायन कार्य के लिए भी 7 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है।

यह बात प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने कही। सिलावट पटेल स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पहुंचे थे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर पटेल स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कृष्णराव दीक्षित समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मंत्री सिलावट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हजीरा सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन, डायलेसिस के साथ-साथ ब्लड बैंक की सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।
मंत्री इमरती देवी ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने स्वास्थ्य का बजट कुल बजट ता 32 प्रतिशत किया गया है। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के कार्य किए जा रहे हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal