बढ़ता कारवाँ //मध्यप्रदेश//सीधी

BK NEWS//सीधी:- सीधी जिले के मड़वास में ट्रैक्टर पलटने से टाली में बैठे लेबर को गंभीर चोटे आई थी, सूत्रों का कहना है ट्रैक्टर में गिट्टी लोड थी और टाली में एक लेबर बैठा हुआ था टाली पलटने के कारण लेबर गिट्टी के नीचे दब गया था जिसे आनन फानन मे आस पास मौजूद लोगों के द्वारा बाहर निकाला गया लेकिन गिट्टी के नीचे दबने के कारण लेबर को ज्यादा चोटे आई है जिसे मड़वास में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया गया था

वही लोगो का कहना है कि ट्रैक्टर अशोक पयासी निवासी मड़वास का है और ट्रैक्टर अशोक पयासी के खुद के क्रेशर पर से गिट्टी लोड करके जा रहा था लेकिन ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण मड़वास चौकी के सामने पल्टी खा गया जिसके कारण टाली में बैठा मजदूर बुरी तरफ से घायल हो गया है जिसके बाद मजदूर की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई

www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal