कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र के आजाद चौक (अंधेरीबाग) में आज सुबह कपड़ा सुखाने गई देवरानी को कपड़े सुखाते समय करंट लग गया वही उसे बचाने गई जिठानी भी करंट की चपेट में आ गई और

दोनों की मौके पर मौत हो गई घटना 19/07 /2019 सुबह 5:00 बजे की की है थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीबन 5:00 बजे रोज की तरह आज भी देवरानी गंगाबाई पति ओम नारायण गुप्ता कपड़े सुखा रही थी जिस रस्सी पर उसने कपड़े डाले वह धातु की होने के कारण उसमें करंट का संचालन हो गया जिससे महिला को करंट लग गया जब बहुत देर तक कपड़े सुखाने के बाद महिला वापस नहीं आई तो उसकी जिठानी गीताबाई पति सत्यनारायण गुप्ता ने जाकर देखा और जैसे ही जिठानी ने देवरानी को छुआ वैसे ही वह भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर मौत हो गई!!
अभिषेक द्विवेदी संवाददाता जिला कटनी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal