कटनी महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ काम करने में पुलिस को परेशानी उठानी पड़ रही है और महिलाओं को भी परेशान होना पड़ रहा है जिले के कई थानों में विवेचना के लिए दो महिला सब

इंस्पेक्टर पदस्थ हैं तो कहीं पर एक भी महिला सब इंस्पेक्टर नहीं है जिले के कैमोर, बहोरीबंद, रीठी और बड़वारा थाने में महीनों से महिला सब इंस्पेक्टर नहीं है यहां पर गंभीर अपराधों की विवेचना के लिए दूसरे थानों की मदद लेनी पड़ रही है मंगलवार को कैमूर थाना क्षेत्र में ग्राम नन्हवारा से एक युवती शिकायत लेकर आई थी महिला अधिकारी ना होने से उसे शिकायत दर्ज कराने में परेशानी उठानी पड़ी वहीं शहरी क्षेत्र के कोतवाली, कुठला, माधव नगर में दो महिला इंस्पेक्टर नियुक्त है
अभिषेक द्विवेदी संवाददाता जिला कटनी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal