HS-NEWS – Mp singrauli Rajkumar Singh RP soni:-
जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत मकान निर्माण एवं स्थगन अवहेलना व गढ़वा पुलिस के उदासीनता मामला के चलते पीड़ित महिला अनन्ती देवी नाई निवासी खटाई ने तहसीलदार कार्यालय चितरंगी के सामने आज आठवें दिन भूख हड़ताल में पडी थी जिसकी हालात पूरी तरह पस्त हो चुकी खबर पढ़ कल दिनांक 12 जुलाई 2019 को कामरेड इंद्रभान सिंह किसान सभा अध्यक्ष, पत्रकारों को साथ ले तहसीलदार कुलाल राउत के पास पहुंचे हुए चर्चा दौरान तहसीलदार कहे इस मामले में हमें जो करना था कर दिए और वह झूठ बोलती है पुलिस नहीं करती कार्यवाही तो हम क्या करें हमसे बड़ी कोर्ट है वहां जाए कहते हुए निकल लिए, तब का. इंद्रभान सिंह का एसडीएम से हुये चर्चा, के बाद एसडीएम एसपी मिश्रा

तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार पटवारियों के साथ भूख हड़ताल में पडी अनन्ती के पास पहुंचे जिन्हें देख अधिवक्ता समाज सेवी के अलावा भारी संख्या में आमजन हुए एकत्र लोगों के समक्ष एसडीएम पत्रकार के मोबाइल अपने कब्जे में कर बोले भाई रिकॉर्ड मत करना यहां सब अच्छे लोग हैं समझौते की सामान्य बातें होगी घर की बात घर में रहे। हमें पता नहीं अनन्ती दोबारा कब भूख हड़ताल में बैठी हम इसका हड़ताल पहले ही खत्म करा घर पहुंचवा दिए थे हमें दुवारा सूचना नहीं है स्थानीय पटवारी को पास में बुलाते हुए कहे इसके हुए अतिक्रमण के बदले में 10-5 डिसमिल जमीन गांव रोड किनारे इसे कब्जा करवा दो जब पट्टा बटेगा तो हम दे देंगे। मौके में मौजूद खड़े तहसीलदार से डॉ बीएमओ को सूचित एवं थाना से महिला पुलिस इलाज कराने हेतु बुलवाएं, पत्रकार द्वारा चाहे गए सवाल मे:- बोले हमे लोग जानते हैं हम 10-5 डिसमिल जमीन 1 हफ्ते के अंदर देने का वादा किये हैं तो देंगे चाहे जैसे दें। और तत्परता के साथ भूख हड़ताल में पस्त पड़ी अनन्ती देवी नाई को महिला पुलिस के साथ तहसीलदार की गाड़ी में बैठवा अस्पताल के लिए रवाना किए जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज जारी कर दिये है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal