ग्वालियर
विजयपुर श्योपुर दाउदपुर गांव में चार हथियारबंद बदमाशों ने रात दंपति का अपहरण कर जंगल ले जाकर पीटा। तकरीबन 12 घंटे बाद शनिवार सुबह 50 हजार रुपए की फिरौती पहुंचाने की बात कहकर छोड़ दिया। सूचना पर चार थानों की पुलिस ने जंगल छाना। देर शाम तक पुलिस के हाथ एक भी बदमाश नहीं लगा।

जानकारी मुताबिक चार हथियारबंद बदमाश सिद्धार गुर्जर के घर आ धमके और बोले हम डाकू हैं। बकौल सिद्धार गुर्जर बदमाशों ने नीमवाली खिरकाई का पता पूछा। पता बताया तो रास्ता बताने के लिए साथ ले जाने लगे। इसी दौरान सिद्धार की पत्नी जसोदा आ गई। दोनों को जमकर पीटा फिर गोली मारने की धमकी देेकर दंपति को घर से ले गए। जंगल ले जाकर फिर पीटा और 50 हजार रुपए मांगे। बदमाशों ने सिद्धार को अपने पास रखा और दो लोग जसोदा के साथ घर पर करीब रात 12.30 बजे आ गए। जसोदा को लेकर आए दो बदमाशों ने उसे घर में भी पीटना शुरू कर दिया। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी नारायणसिंह गुर्जर जाग गया। आवाज सुनकर बदमाश भाग गए। सूचना के बाद रात एक बजे पुलिस और डायल 100 की टीम गांव में पहुंच गई।
पुलिसकर्मी ने लगाया फोन तो उनसे भी मांगी फिरौती
सिद्धार की पत्नी को घर पर छोड़कर जंगल की ओर भागे बदमाश सीधे अपने साथियों के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस के आने की सूचना दी तो बदमाशों ने सिद्धार को जंगल में छोड़ा और कहा कि शनिवार रात 10 बजे तक 50 हजार रुपए पहुंचा देना। बदमाशों ने सिद्धार का मोबाइल छीन लिया। यह बात जब सिद्धार ने पुलिस को बताई को एक दरोगा ने सिद्धार के नंबर पर फोन किया। मोबाइल बदमाश ने उठाया और उसने कहा कि रुपयों का इंतजाम हो गया क्या। विजयपुर एसडीओपी एससी दौहरे के साथ विजयपुर, गसवानी, अगरा और चिलवानी थाना क्षेत्र की पुलिस टीमें जंगल में सर्चिंग कर बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
बदमाशों की तलाश जारी
रात में चार बदमाश पता पूछने के नाम पर पति-पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए। बदमाशों ने दोनों को पीटा और 50 हजार रुपए मांगे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही पहुंच गई। हम बदमाशों की तलाश जंगल में कर रहे हैं – एससी दौहरे, एसडीओपी, विजयपुर
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal