Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पिछोर नगर परिषद के सीएमओ सुधीर मिश्रा को 1.17 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया रंगेहाथों

ग्वालियर
शिवपुरी में लोकायुक्त पुलिस ने पिछोर नगर परिषद के सीएमओ सुधीर मिश्रा को 1.17 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। वे नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाराशर के बेटे मयंक पाराशर से ही ठेकेदारों को विभिन्न कामों के वर्कऑर्डर जारी करने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। कार्रवाई शिवपुरी के टूरिस्ट विलेज में गुरुवार शाम 6.15 बजे की गई। फरियादी मयंक का कहना है कि ठेकेदारों की शिकायत पर जब उन्होंने सीएमओ से वर्क ऑर्डर जारी करने की बात कही तो उन्होंने कहा था, सिस्टम से ही काम होगा। इसलिए एक दिन पहले लोकायुक्त से शिकायत की थी।
पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाराशर के बेटे मयंक पाराशर ने एक दिन पहले लोेकायुक्त एसपी ग्वालियर से शिकायत की थी कि नगर परिषद के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों के कार्यादेश देेने के एवज में सीएमओ सुधीर मिश्रा 1 लाख से अधिक की रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने मयंक पाराशर को टेप रिकॉर्डर और रिश्वत के रूप में मांगी जाने वाली राशि अपने पास से देते हुए शिवपुरी भेजा। गुरुवार को सुधीर मिश्रा और मयंक पाराशर के बीच होटल टूरिस्ट विलेज में मिलने की बात हुई। शाम को वे होटल में मिले। इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस भी वहां पहुंच गई। मयंक ने जैसे ही 500 रुपए के दो नोट और 2000 रुपए के 58 नोट सीएमओ सुधीर मिश्रा को दिए, लोकायुक्त टीम ने सीएमओ को नोटों के साथ पकड़ लिया।
फरियादी ने बताया – वर्क ऑर्डर जारी करने को कहो तो सीएमओ कहते थे- काम तो सिस्टम से ही होगा
ठेकेदारों से रुपए मांग रहे थे सीएमओ : सीएमओ पानी और अन्य निर्माण कार्य संबंधी वर्क ऑर्डर जारी करने के एवज में ठेकेदारों से पैसों की डिमांड कर रहे थे। इसकी शिकायत ठेकेदारों ने मुझसे करते हुए कहा कि आप अध्यक्ष के बेटे हो, इसे समस्या को हल करो। मैंने सीएमओ से बात की तो उन्होंने मुझे ही समझाते हुए कहा कि काम तो सिस्टम से ही होगा। इसके बाद उनकी शिकायत मैंने लोकायुक्त से कर दी। – मयंक पाराशर, नगर परिषद अध्यक्ष पुत्र, पिछोर
पकड़ने पर फरियादी से बोला- तुमने अच्छा नहीं किया : रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़े जाने पर सीएमओ सुधीर मिश्रा ने फरियादी मयंक पाराशर से कहा- यह तुमने अच्छा नहीं किया। मुझे फंसा दिया।
हमने सीएमओ को रंगेहाथों पकड़ा है : मयंक ने लोकायुक्त पुलिस को एक दिन पहले शिकायत की थी। गुुरुवार को मयंक ने सीएमओ को टूरिस्ट विलेज में बुलाया, जहां हमने उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। सीएमओ सुधीर मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। – पीके चतुर्वेदी, लोकायुक्त निरीक्षक, ग्वालियर
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...