Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अखिल भारतीय नौजवान सभा का राज्य परिषद की बैठक प्रदेश कार्यालय भोपाल में हुआ संपन्न।।।

बढ़ता कारवाँ/भोपाल (जमुना सोनी) भोपाल आज दिनांक 12/07/2019 को एक दिवसीय “अखिल भारतीय नौजवान सभा”का राज्य परिषद की बैठक प्रदेश कार्यालय शाकिर सदन भोपाल कार्यालय में सम्पन्न हुआ ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन राष्ट्रीय महासचिव – तिरुमलाई रमन (तमिलनाडु) विशिष्ट अतिथि- सुखजिन्दर माहेश्वरी (महासचिव पंजाब), कार्यक्रम की अध्यक्षता- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का. श्रवण श्रीवास्तव ने की और बैठक की शुरुआत में उद्घाटन भाषण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव- का. अरविन्द श्रीवास्तव ने वर्तमान देश व प्रदेश की परिस्थितियों को देखते हुये राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुये युवाओ को संगठित होकर अपने हक अधिकार की प्राप्ति के लिये संघर्ष में उतरने का आहवान किया ।

राज्य सचिव का. संजय नामदेव ने पिछले 1 साल की कार्य रिपोर्ट लिखित में परिषद के सामने प्रस्तुत किया जिस पर करीब 10 जिलों के साथियों ने बहस किया तत्पश्चात सर्व सम्मति से रिपोर्ट पास हुआ अंत में भविष्य की कार्य योजना तैयार करते हुये *मास मेंबरशिप व फंड कलेक्शन और गांव चलो अभियान – युवा जोड़ो नारे के साथ भगत सिंह नेशनल रोजगार गारंटी एक्ट कानून को पास कराने के लिये* 01अगस्त से 14 अगस्त 2019 तक गांव – गांव, गली – गली अभियान चलाया जायेगा और वही 15 अगस्त को पूरे देश में एक साथ इस कानून को पास कराने की शपथ ली जायेगी उक्त प्रस्ताव को राज्य परिषद में ताली बजाकर सर्व सम्मति से पारित किया गया ।

वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रदेश कार्यालय में राज्य परिषद सभागार में वरिष्ठ का. शमीम फैजी के निधन पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकसभा आयोजित किया गया ।

*उक्त अवसर पर मुख्य रूप से का. तिरुमलाई रामन, अरविन्द श्रीवास्तव (एडवोकेट), श्रवण श्रीवास्तव, संजय नामदेव, विनय कुमार दुबे, करुणा तिवारी, सुनील सिंह, कृष्णा चौधरी, संजय जादौन, संतकुमार नाई, अरविंद शाह सहित प्रदेश के कई जिले से आये हुये नौजवान सभा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...