ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/07/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 11/07/2019 को सुबह 11:00 बजे एनटीपीसी रिहंदनगर द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर बैढन थाना अंतर्गत ग्राम- टुसाखाड़ के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में एनटीपीसी रिहंदनगर हॉस्पिटल के डॉक्टरो द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क में दवा वितरण किया गया और वही जिसमें चिन्हित गंभीर मरीजों को

एनटीपीसी रिहंदनगर के हॉस्पिटल में नि:शुल्क में उपचार किया जायेगा ।

उक्त स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि – डीजीएम एचआर – अरविंद कुमार शुक्ला, अध्यक्षता- टुसाखाड़ सरपंच – सुनीता सिंह, विशिष्ट अतिथि- आशुतोष सिंह (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) के समक्ष स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ और उक्त शिविर में मुख्य रुप से डॉ. वाई.पी. वर्मा, डॉ. राजीव रंजन, स्थानीय उप सरपंच- अंजनी कुमार शाह, पंचायत सचिव – गौरव सिंह रिहंदनगर हॉस्पिटल के स्टाप और वही लगभग 365 लोगों ने शिविर में रजिस्ट्रेशन कराकर जांच के उपरांत दवा वितरण किया गया और भारी संख्या में महिलाये – पुरुष- बच्चे मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal