Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

08 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस दो का 01 दिन का वेतन काटने का कलेक्टर ने दिये निर्देश।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली आज 10 जुलई 2019 को “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ” और बेब जीईएस पोर्टल में नामातरण के कार्यो की प्रगति न्यूनतम होने के कारण 08 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस और बैठक में अनुपस्थित रहने पर दो पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश कलेक्टर – केवीएस चौधरी के द्वारा जिला पंचायत सभागार में आयोजित राजस्व संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया।

कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा तहसील सिंगरौली शहरी एवं ग्रामीण जोन के राजस्व अधिकारियों तथा राजस्व निरीक्षकों पटवारियों की बैठक आयोजित कर अभी तक “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” के तहत प्राप्त किये गये कुल किसानों के आवेदन पत्रों की समीक्षा की गयी और अपने – अपने हल्कों के नामातरण बेबजीईएस पोर्टल पर अपलोड करने की स्थिति के संबंध में जानकारी पटवारियो से चाही गयी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात जहा पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षिकों को समय सीमा के अंदर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये गये ।

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को भी इन दोनों के कार्यो को अपने – अपने क्षेत्रों का लक्ष्य के अनुसार कराये जाने का निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान हल्का पटवारी खुटार एवं डिग्घी पटवारी अनुपस्थित रहे जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिये गये और कम प्रगति लाने वाले हल्का पटवारी पिपराझापी, बुधेला, खटखरी, हर्रई,आदि को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश कलेक्टर के द्वारा दिया गया और बैठक के दौरान अपर कलेक्टर ऋजु बाफना के द्वारा भी उपस्थित तहसीलदारों राजस्व निरीक्षकों व पटवारियों को बेब जीआईएस पोर्टल पर प्रकरणों को दर्ज करने के तरीके से अवगत कराया गया।

उक्त बैठक में सिंगरौली तहसीलदार – विवेक गुप्ता, जितेन्द्र बर्मा, जान्हवी शुक्ला, एस.पी प्रजापति अधीक्षक, परमसुख बंसल राजस्व निरीक्षिक, विद्याशंकर जायसवाल, शेषमणि शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...