बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज 10 जुलाई 2019 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक – जी.पी. श्रीवास्तव के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में चल रहे चुनाव तैयारी के लिए मतदाता सूची तैयार करने से संबंधित जानकारिया लेने के पश्चात उपस्थित सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदाता सूची त्रृटि रहित पूरी तरह से शुद्ध होनी चाहिये और किसी पात्

र मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटे और उन्होने कहा कि दावे.आपत्ति केन्द्र निर्धारित समय पर खुलें और दावे.आपत्तियों का निराकरण गंभीरता से हो ।
उन्होंने कहा आयोग ने कई नवाचार किये हैं और चुनाव प्रक्रिया सरल हुई है उन्होंने पिछले चुनाव के दौरान बनायी गयी मतदाता सूची में हुई त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया ।
उन्होनें कहा कि प्रदेश के समस्त नगर निगमों की पहली जनवरी की स्थिति में वार्डवार फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार है। अब उस फोटोयुक्त मतदाता सूची को पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया आप सभी को तीन चरणों में करनी है। जिसे आप सब भलिभाति अवगत हो गये होगे।
*उक्त बैठक के दौरान एसडीएम नागेश सिंह, उपायुक्त आर.पी वैश्य, कार्यपालन यंत्री व्ही.पी. उपाध्याय, सेक्टर अधिकारी आर.के जैन,सिद्धार्थ सिंह,संतोष पाण्डेंय, अशोक मिश्रा, एस.एन द्विवेदी, पी.के सिंह, आलोक टीरू आदि उपस्थित रहे।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal