_HS-NEWS devro Rajkumar Singh
सिंगरौली :- प्राप्त अनुसार जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत तहसीलदार के स्थगन आदेश फुस्स हो गया वहीं आदेश का पालन गढ़वा पुलिस की उदासीनता दिख रही है अतिक्रमण कारियों एवं पुलिस से त्रस्त महिला आन्ती देवी पति राम कुमार नाई निवासी खटाई ने तहसीलदार कार्यालय चितरंगी के सामने झमाझम हो रही बारिश मे खुले आसमान के नीचे नाली के ऊपर पन्नी लगा 5 दिन से लगातार भूख हड़ताल में पड़ी है जिसने 2 दिन का भूख हड़ताल तहसील कार्यालय के पोर्च के नीचे विताई तब

तहसीलदार थाना प्रभारी को स्मरण पत्र जारी करते हुए जबरन बलपूर्वक अनन्ती को गढ़वा थाना भेजें जहां से उसके घर खटाई छोड़ दिया गया था हो रहे अतिक्रमण निर्माण कार्य को देख पीड़ित अनन्ती तहसील पुन: पहुंची जिसे तहसील कार्यालय से 100 मीटर दूर तहसीलदार द्वारा भगाया गया जिसने झमाझम हो रहे बारिश में खुले आसमान के नीचे नाली के ऊपर पन्नी लगा 3 दिन से रात दिन पड़ी है जिसका *पेट दर्द शुरू* वही जिला प्रशासन कुंभकरणी मे है, इसके पूर्व महिला जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे चुकी है बता दें अनन्ती देवी पति राजकुमार नई पिता बैजनाथ नाई बगैरा के नाम ग्राम खटाई स्थित खसरा क्रमांक 737/0.09, 738/0.17 हे0 के शह भूमिस्वामी है जिसके भूमि पर अतिक्रमण कारी ज्वाला प्रसाद छोटेलाल पिता शारदा प्रसाद कृष्णा पिता नंदलाल लल्ली पिता नन्दलाल नाई निवासी खटाई द्वारा अवैध रूप से जबरन नवीन मकान निर्माण कार्य करते रहे जिस विवादित भूमि का तहसीलदार चितरंगी न्यायालय मे प्रकरण विचाराधीन है उक्त अतिक्रमणकारियों द्वारा किए जा रहे नवीन निर्माण के प्रति तहसीलदार द्वारा रोक लगाया गया है बावजूद पुलिस के साथ सांठगांठ बना तहसील न्यायालय आदेश अवहेलना करते हुए रात दिन कार्य चालू है जबकि परेशान महिला अनन्ती स्थगन का पालन कराने हेतु रिपोर्ट 8 बार गढ़वा थाना चार बार जिला पुलिस अधीक्षक एक बार जिला कलेक्टर को निर्माण कार्य रोकने हेतु आवेदन पत्र दे चुकी है अपनी मांग को लेकर कह रही है न्याय नहीं मिला तो तहसील के सामने आत्महत्या कर लेंगे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal