Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नपानि क्षेत्र में बरसात होते ही डब्ल्यूबीएम (गिट्टी मुरूम) सड़के बहे और गड्ढे व कीचड़ से सने नालियां कचरे से पटा निचले हिस्से में घुसा पानी आवागमन हुआ दूभर स्थानियो ने निजात दिलाने की माँग।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/07/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा डब्ल्यूबीएम (गिट्टी मुरुम) कई सड़के निर्मित है जिसमें जगह-जगह गड्ढे – कीचड़ होने की वजह से लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है कहीं कहीं कुछ सड़कें अभी से ही बह गयी जिसमे गढ्डों में पानी भरे हुये हैं व कीचड़ है वहीं पर छोटे छोटे स्कूली बच्चों एवं अन्य

लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे वार्ड क्र.41 गनियारी के हीरावती हॉस्पिटल से आवासीय कॉलोनी को जोड़ने वाला सड़क और जस्ट उसके बगल में थाना रोड से हीरावती हॉस्पिटल तक और शांतिनगर शिवमंदिर के पास, वार्ड क्र. 42 एमपीईबी कार्यालय के पास पचखोरा तेलियान बस्ती के पास कीचड़ व गढ्ढे हो गया है और जैसे अन्य नई व पुराने बस्तियों के वार्डो में इसी प्रकार का आलम व्याप्त है और नालियों में कचरे से पटे पड़े हुये और नाली जाम होकर निचले हिस्सो के घरों में पानी घुसा है ।

वही स्थानीयों ने सड़क से कीचड़ व गढ्डा मुक्त हेतु नपानि सिंगरौली प्रशासन से माँग की है कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था किसी भी प्रकार से बनाया जाये ताकि बरसात के दिनों में लोगो को होने वाले परेशानियों से निजात मिल सके ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...