पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री अभिजीत रंजन द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं विक्रय करने बालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जियावन थाने में गड़वानी गाँव मे अवैध गांजा का बिक्री होने कि सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर तत्परता पूर्वक

कार्यवाही की गई थाना जियावन टीआई अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गड़वानी गांव में दबिश दिया तो मौके पर आरोपी अमर कुमार उर्फ दुल्ले मिश्रा पिता पीताम्बर मिश्रा के घर 16 हजार रुपये कीमती डेढ़ किलो गांजा बरामदन किया गया। आरोपी अमर कुमार उर्फ दुल्ले मिश्रा पिता पीताम्बर मिश्रा उम्र 22 साल निवासी गड़वानी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 8/20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एसआई रूपा अग्निहोत्री, एएआईअसमन लाल अहिरवार, बीबी सिंह, प्रेम सागर पटेल,प्र.आ.नंदप्रकाश सिंह महिला प्रधान आरक्षक सन्तोषी सिंह,आरक्षक आशीष द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal