ग्वालियर
शिवपुरी के कृष्णपुरम में एक युवती का शव मिला है। सीसीटीवी फुटेज में सामने अाया कि शुक्रवार रात एक अाॅटाे गली में आया और दाे युवक शव काे एक चबूतरे पर छोड़कर भाग गए। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत स्मैक के ओवरडोज से बताई जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। युवती की पहचान शिवानी (19) पुत्री स्वर्गीय घनश्याम शर्मा के रूप में हुई है।

शिवानी ने दो दिन पहले लव मैरिज की थी। शिवानी की दादी लक्ष्मी बाई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर शहर की ही जूली, रूबी नाम की लड़कियां और एक पुलिसकर्मी बाइक से शिवानी को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से शिवानी का पता नहीं चला। मृतका की चाची सुनीता ने कहा, इन लोगों की पूरी गैंग है, जो स्मैक पीते और बेचते हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal