ग्वालियर-
जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने परीक्षा विभाग के बाबू मनोज अरोरा को निलंबित कर दिया है। अरोरा ने मार्कशीट देने में देर की थी। मार्कशीट को के लेकर छात्र ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की थी। सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों की पेंडेसी को लेकर बीते दिन सहायक कुलसचिव को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के बाद पता किया गया कि शिकायत के निराकरण में देर क्यों हुई। बाबू अरोरा ने मार्कशीट देने में देर की थी। कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal