Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोर्ट में जज ने पक्षकारों को दिए पौधे, कहा- इनका ख्याल रखना

 
ग्वालियर –
दतिया जिला न्यायालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुनीता यादव ने जिला न्यायालय, झांसी रोड पर स्थित ग्राम न्यायालय और नव निर्मित जजों के आवासों के पास पौधरोपण किया। इसके बाद जिला न्यायालय में ही करीब एक सैकड़ा पक्षकारों को भी फल व छायादार पौधों का वितरण किया गया और उनसे कहा कि इन पौधों को अपने घर व आसपास लगाकर देखरेख करें। साथ ही दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।
 
पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज श्रीमती यादव ने कहा कि जिस तरह से अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है उससे मानव जीवन को संकट खड़ा हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो हम ऑक्सीजन के लिए तरस जाएंगे। अगर मानव जाति को बचाना है तो अभी से हर व्यक्ति पौधे लगाए। जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि प्रकृति से जब जब छेड़छाड़ हुई है तब तब उसके भयाभय परिणाम सामने आए हैं। हर साल हम पौधे लगाते हैं, शपथ लेते हैं लेकिन देखरेख नहीं करते हैं जिस कारण लगाए हुए पौधे नष्ट हो जाते हैं। इसलिए हमें पौधे लगाएं तो उनकी देख रेख भी करें। पूर्व संघ अध्यक्ष राघवेंद्र समाधिया ने कहा कि पिछले आठ-दस सालों से जिले में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हुई है। इसका मुख्य कारण जंगलों का लगातार नष्ट होना है। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र समाधिया, इतरत जैदी, समीर श्रीवास्तव, अपर जिला जज हितेंद्र द्विवेदी, डीके खटीक, विजय शर्मा, सीजेएम चंद्रशेखर जायसवाल समेत वकील व पक्षकारगण शामिल रहे।
 
काेर्ट में पक्षकारों को पौधे वितरित करतीं जिला जज श्रीमती यादव।
 
पक्षकार खाली हाथ आए, पौधे लेकर गए
 
शनिवार को सुबह पक्षकार अपने-अपने कोर्ट प्रकरणों के संबंध में खाली हाथ कोर्ट पहुंचे। दोपहर में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी पक्षकारों को बुलाया गया और एक-एक कर करीब एक सैकड़ा पक्षकारों को छायादार व फलदार पौधे दिए गए। जजों ने पक्षकारों से कहा कि आप इन पौधों को अपने घर व खाली पड़ी जगह पर लगाएं और देखरेख करें। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...