ग्वालियर –
भितरवार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में एक कलयुगी बाबा एक नाबालिक युवक को सम्मोहित कर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। परंतु मकान मालिक की सतर्कता के चलते बाबा अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। परिजनों और पड़ोसियों ने बाबा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार भितवार के वार्ड क्रमांक 11 में किराए के मकान में रहने वाला केशव 16 साल पुत्र मुन्नाालाल सेन शाम लगभग 4 बजे वार्ड क्रमांक 7 माहेश्वरी गली में संचालित विराट कोंचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकला था। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बिजेन्द्रनाथ निवासी सालवई थाना डबरा देहात उसे रास्ते में मिला। सन्यासी बाबा ने युवक को रोक लिया और कहने लगा इन दिनों तुम्हारा समय खराब चल रहा है। बाबा ने बच्चे के सिर से एक बाल तोड़कर उसकी भस्म बनाई और हाथ से घड़ी उतरवार घड़ी से पानी की कुछ बूंद टपकाई। इसके बाद बाबा ने अपने गले में पड़ी कंठमाला को युवक के सिर पर घुमाया। कंठमाला के सिर पर घुमाते ही युवक सम्मोहित हो गया और बाबा के साथ चलने लगे। जब युवक बाबा के साथ जा रहा था तभी मकान मालिक जगदीश सिंह यादव ने उसे देख लिया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों से आसपड़ोस के लोगों के साथ जाकर बाबा को रोक लिया और डायल 100 पुलिस को सूचित किया। डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाबा को गिरफ्त में लिया और थाने पहुंचा दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal