ग्वालियर
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरभि जैन की शिकायत पर शुरू हुई जिला आपूर्ति नियंत्रक जेएल चौहान के व्यवहार की जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी एडीएम संदीप केरकेट्टा ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है। जांच में कुल 9 अधिकारी-कर्मचारियों के बयान लिए। इनमें से चार ने बताया है कि श्री चौहान जिस भाषा का उपयोग करते हैं, वह उनकी आदत है। श्री केरकेट्टा ने कहा, जांच के बाद जिला आपूर्ति नियंत्रक को चेतावनी देकर शिकायत को खत्म कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पहले यह जांच अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य को दी गई थी पर वे एक महीने की ट्रेनिंग पर चले गए हैं। इसी कारण इस शिकायत में जांच व रिपोर्ट बनाने का काम एडीएम संदीप केरकेट्टा ने पूरा किया है।
इस मामले में दो दिन में कार्यालय के 9 अधिकारी-कर्मचारियों के बयान हुए। महिला अधिकारी ने अपने पुराने बयान ही दर्ज कराए। इसके अलावा सहायक आपूर्ति अधिकारी आरएस धाकरे, सारिका कुशवाह, कार्यालयीन स्टाफ करुणा शर्मा, राजकपूर कोरकू व मोहन सिंह ने अपने बयान में महिला अधिकारी के साथ हुए विवाद के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इन सभी ने कहा, श्री चौहान द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग नहीं किया जाता है। जांच अधिकारी के सामने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संजीव शर्मा, महावीर सिंह राठौर व प्रीटी गुप्ता के भी बयान हुए हैं। इनमें से दो ने कहा कि श्री चौहान की भाषा खड़ी है, कभी वे सख्ती से बात करते हैं तो अभद्र भाषा जैसा लगता है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal