Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

घर में सेना का बम फटने से तीन की मौत, फायरिंग रेंज से बीन कर लाए थे कबाड़,

शिवपुरी मेंसेना का बम फटने से एक वृद्ध सहित उसकी बेटी व नातीन की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे झांसी अस्पताल भर्ती कराया गया। घटनास्थल से पुलिस को सेना का एक जिंदा बम भी मिला है। बम को निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं। घटना पिछौर थाना अंतर्गत यूपी बॉर्डर पर बसे ग्राम मसूड़ा की है।
 
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 6:30 बजे की है। गांव के पास ही आर्मी का फील्ड फायरिंग एरिया है। यहां सेना युद्ध का अभ्यास करती है। गांव के लोग उस एरिया से कबाड़ा बीनने के लिए जाते हैं। मृतक भी बीते रोज कुछ कबाड़ा इस एरिया से बीनने गया था। बताया जा रहा है इस कबाड़ में बम भी शामिल था जो बिना चला हुआ था। यह बम आज सुबह उस समय मृतक के घर में फट गया जब वह बम में से पीतल व अन्य सामान निकाल रहा था।
 
मरने वालों में श्यामलाल पुत्र डनु जाटव उम्र 55 साल, सुखदेवी पत्नी सुदामा जाटव उम्र 30 साल व आशिकी पुत्री सुदामा जाटव उम्र 1 साल है। इसके अलावा फूल सिंह पुत्र रामदास जाटव निवासी ग्राम लसूडा फूल सिंह घायल है। इन्हें झांसी अस्पताल में भर्ती है।
 
बम की पिन निकालते समय हुई है घटना : हिम्मतपुर चौकी प्रभारी संजीव पवार का कहना है कि फील्ड फायरिंग एरिया में ग्रामीण एक जिंदा बम लेकर आ गया था। पिन निकालते ही बम फट गया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...