Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नाले की पाइप मे फंसी मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

ग्वालियर-
राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के सामने नाले के पाइप में एक युवती का शव रविवार की शाम को फंसा मिला है। युवती के शरीर पर पेटीकोट व ब्लाउज है। युवती की मौत 2-3 पूर्व हुई है। पानी में पड़े रहने के कारण लाश फुल गई है। लेकिन पेट पर कटे के निशान नजर आ रहे है। शुरुआती जांच में पुलिस युवती की आशंका से इंकार नही कर रही है। पुलिस यह तय मान रही है कि बारिश के पानी के तेज बहाव के साथ युवती का शव बहकर आया है। युवती के शव की मौके पर ही पहचान नही होने पर पुलिस ने डेड हाउस में शिनाख्ती के लिये पहुंचा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
झांसी रोड थाना प्रभारी डीपी गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम को हुई बारिश थमने के बाद सूचना मिली कि विवेकानंद नीड्म रोड पर स्थित संगीत विश्विद्यालय के सामने से गुजरे नाले के पाइप में एक युवती के शव फंसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती का शव नाले में उल्टा मुंह के भर पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने किसी तरह से युवती के शव को नाले से बाहर निकाला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि युवती की मौत दो से तीन पूर्व हुई है। लाश में पानी में पड़े रहने के कारण फूल गई है। बारिश के पानी के तेज बहाव के साथ बहकर आई है। और यहां पाइप में फंस गई। पुलिस ने युवती के शव की पहचान के लिये आसपास के लोगों को भी बुलाया। लेकिन पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने शिनाख्ती के लिये युवती के शव को डेड हाउस पहुंचा दिया है।
शरीर ब्लाउज व पेटिकोट है- मृतक युवती के उम्र 20 से 25 वर्ष के लगभग है। उसके शरीर पर केवल पीले रंग का ब्लाउज व पेटिकोट है। युवती विवाहित भी हो सकती है। शव के पानी में पड़े रहने के कारण फूल गया है। इसलिये शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट नजर नही आ रहे हैं। पेट पर कटे का निशान अवश्य है। पुलिस ने शुरुआती जांच में युवती की हत्या की आशंका से इंकार नही किया है।
नाले से कहां आया, और कहां निकलता है- टीआई ने बताया कि युवती के शव की पहचान के लिये नगर निगम के कर्मचारियों से पता लगाया जाएगा कि यह नाले कहां से कहां से निकलता है। और नाला ओपन कहां-कहां हैं। नाला जहां-जहां ओपन हैं, उन क्षेत्रों में पूछताछ कर युवती के शव की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। युवती की मौत का राज पीएम रिपोर्ट के साथ शव की पहचान के साथ ही खुल सकता है। फिलहाल झांसी रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...