ग्वालियर-जिला आपूर्ति नियंत्रक डीएससी जेएल चौहान के खिलाफ गलत व्यवहार कर अपमानित करने की शिकायत करने वाली कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरुभि जैन का तबादला ग्वालियर से डबरा कर दिया गया है। दूसरी तरफ डीएससी के खिलाफ कोई कार्रवाई न तो विभाग ने की है न स्थानीय अफसरों ने।

उन्हें दिए गए नोटिस के उत्तर का समय भी निकल चुका है। परीविक्षाधीन उक्त महिला अफसर की शिकायत के बाद ही कलेक्टर श्री चौधरी ने दो दिन पहले एक आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि 13 जून को जारी आदेश को संशोधित करते हुए उक्त कनिष्ठ अधिकारी सुरुभि जैन को अनुविभाग राजस्व मुरार से डबरा पदस्थ किया जाता है। ये वहां पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संजीव शर्मा व पंकज करोरिया के मार्गदर्शन में काम करेंगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal