बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 23/06/2019 को नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 37 गहिलगढ़ पूर्व में त्रिलोकी शाह के घर से बीएम सिंह के घर तक पीसीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 16.85 लाख और वही वार्ड क्र. 38 ढोटी में राधेश्याम बैस के घर से गंगा प्रसाद के घर तक नाली निर्माण और विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग कार्य लागत

6.46 लाख के निर्माण कार्यों का मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार एवं वार्ड पार्षद- सुनीता शाह एवं हीरालाल वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ और वही भूमिपूजन के दौरान गहिलगढ़ पूर्व में महापौर श्रीमती के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया ।

वही कार्यक्रम में वार्ड वासियों ने डीहबाबा के चबूतरा निर्माण मांग की गयी वही महापौर ने जल्द से जल्द कराने का अश्वासन दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को समयानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाये ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान सुंदरलाल शाह, सुरेश शर्मा, रामलल्लू शाह, नरेंद्र द्विवेदी, अमित राज, व्यंकटेश्वर पाठक, सुखेन्द्र पाठक, सीताराम वर्मा, अरुण बैस, एसडीओ सिद्धार्थ सिंह, उपयंत्री- एसएन द्विवेदी, नीरज कुमार तिवारी सहित अन्य वार्डवासी भी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal