Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:गौशाला में मर रहे बछड़ो के जिमेदार लोगो पर होगी सख्त कार्रवाही, तहसीलदार बांसडीह

मनियर( बलिया )नगर पंचायत मनियर द्वारा गौराबगही स्थित मठिया में बने गौशाला में रखे गए अवारा पशुओं के चारा के अभाव में रविवार को चार बछड़े की एक साथ हुई मौत का मामला तूल तब पकड़ लिया जब किसी सुचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार बाँसडीह ने मौत बछड़े को मौके पर पाया बछड़ो के लगातार मौत से नाराज तहसीलदार ने पशुओं के जिम्मेदारों को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुचे व जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोरतम धारा में मुकदमा दर्ज करने का मौखिक आदेश थानाध्यक्ष मनियर को दी। तहसीलदार की नराजगी देख नगर पंचायत के जिम्मेदार काफी परेशान रहे । गौरतलब हो कि अवारा पशुओं के रख रखाव के लिए नगर पंचायत मनियर द्वारा गौराबगही स्थित मठिया में बने कान्हा पशु आश्रय स्थल में रखे गए अवारा पशुओं के शिल शिलेवार मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है बताया जाता है कि प्रत्येक दिन पशु दुरव्यवस्था व चारा के अभाव में मर रहे बताया तो यह भी जाता है कि सूत्रों के मुताबिक मरे बछड़े को किसी को कानो कान भनक न लगे और नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा शाम को जल प्रवाह कर दिया जाता है रविवार को भी चारा के अभाव में चार बछड़े एक साथ मरने कि सुचना पर हडकम्प मच गया बछड़े के मरने की सुचना किसी ने उच्च अधिकारियों से कि सुचना पर पहुचे तहसीलदार बाँसडीह शिव सागर दुबे ने पशु आश्रय स्थल में दुरव्यवस्था व चारा के अभाव में मर रहे बछड़े को देखकर भड़क गए मौके से ही मामले को उच्च अधिकारियों से अवगत कराते हुए नगर पंचायत के जिम्मेदारों से फोन पर कहा कि आप थाने पहुचो तुम्हारे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।क्रोधित तहसीलदार मनियर थाने पहुंचकर कर चारा के अभाव में मर रहे बछड़े के जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोरतम धारा में मुकदमा दर्ज करने का मौखिक आदेश थानाध्यक्ष मनियर सुभाष चंद्र यादव को दी।इस सम्बन्ध में तहसीलदार बाँसडीह शिव सागर दुबे ने कहा कि दुरव्यवस्था व चारा के अभाव में मर रहे बछड़ो के जिम्मेदारों को किसी भी किम्मत पर बक्सा नहीं जायेगा कठोर से कठोर धारा में अभियोग पंजीकृत कराया जायेगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...