ग्वालियर
मुरैना मेंराजस्थान पुलिस 25 हजार के इनामी डकैत भारत गुर्जर व रामविलास गुर्जर की गैंग का पीछा धौलपुर पुलिस बुधवार से पीछा कर रही थी। धौलपुर एसपी के मुताबिक सूचना मिली कि संदेही डकैतों का मूवमेंट एमपी की सीमा में सती मंदिर के पास है, इसलिए यहां पर जब आए तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी घेराबंदी कर ली। मौके से डकैत भारत गुर्जर का पिता तीन हजार का इनामी सोनेराम गुर्जर व एक अन्य को पुलिस ने दबोच लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पहले सूचना मिली थी कि चंबल के बीहड़ में राजस्थान पुलिस व डकैत जगन गुर्जर के बीच फायरिंग हुई है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के डकैत जिले की सीमा में शरण लेते रहे हैं। पहले भी राजस्थान के डकैतों का मूवमेंट जिले में रहा है। हालांकि लंबे अरसे से डकैतों का मूवमेंट जिले में नहीं है। वहीं जिला पुलिस दोपहर तक जिले में डकैतों के मूवमेंट से इनकार करती रही, लेकिन दोपहर में सूचना आई कि देवगढ़ थाना क्षेत्र के सती मंदिर के पास राजस्थान पुलिस व डकैतों के बीच फायिंरग हुई है। सूचना मिलने पर देवगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस लाइन से काफी बल भी सती मंदिर पर पहुंच गया। हालांकि तब तक डकैत भाग चुके थे। दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
धौलपुर एसपी स्वयं थे सर्चिंग में
उल्लेखनीय है कि धौलपुर के एक गांव में डकैत जगन गुर्जर ने पिछले दिनों दो महिलाओं से मारपीट की थी और उन्हें गांव में नग्न हालत में घुमाया था। तब से राजस्थान पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान धौलपुर पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी डकैत भारत गुर्जर व रामविलास गुर्जर का गैंग देवगढ़ थाने के सती मंदिर के पास बीहड़ों में छिपा हुआ है। राजस्थान पुलिस राजस्थान की तरफ से सर्चिंग करते हुए चंबल नदी तक आई। इसके बाद वह सती मंदिर पर आई, जहां पर पुलिस ने डकैतों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान धौलपुर एसपी अजय सिंह भी साथ में थे। इस बीच डकैतों ने पुलिस पर फायर भी किए।
मुरैना पुलिस भी पहुंची मौके पर
हालांकि घटना के तुरंत बाद देवगढ़ पुलिस तो मौके पर पहुंच ही गई थी, लेकिन बाद में एसपी डॉ. असित यादव के साथ काफी पुलिस बल सती मंदिर पर पहुंच गया। अब दोनों ही जिलों की पुलिस बीहड़ में डकैतों की सर्चिंग कर रही है। हालांकि काफी लंबे अरसे के बाद जिले में राजस्थान के डकैतों का मूवमेंट हुआ है। इसके बाद जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है और सभी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया गया है।
इसलिए शरण लेते हैं जिले में राजस्थान के डकैत
राजस्थान में चंबल नदी के किनारे के गांवों के लोगों की रिश्तेदारियां जिले में चंबल के किनारे के गांवों में है। इसलिए राजस्थान के बदमाश व डकैत चंबल किनारे के गांवों में शरण लेते रहते हैं। बाद में शरण लेने के दौरान ये बदमाश जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं और वापस राजस्थान चले जाते हैं।
– चंबल के किनारे डकैत भारत गुर्जर व रामविलास के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की गई। डकैतों की ओर से फायरिंग की गई। इस दौरान दो संदेही पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ चल रही है।
अजय सिंह, एसपी धौलपुर
– धौलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सती मंदिर के पास उनके वांटेड भारत गुर्जर व रामविलास छिपे हुए है। इसलिए धौलपुर पुलिस आई थी। दोनों ही जिलों की पुलिस ने बीहड़ में सर्चिंग की। इस दौरान कुछ लोगों को धौलपुर पुलिस ने पकड़ा भी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal