बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 20/06/2019 को सुबह लगभग 10:00 बजे अंतराज्यीय बस स्टैण्ड बैढन में नपानि सिंगरौली द्वारा निर्मित टिन शेड व “सूत्र बस सेवा”टिकट घर का निरीक्षण महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार एवं आदर्श वार्ड 40 पार्षद – संजीव अग्रवाल और नपानि के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया ।

जिसमें नये बने हुये टिन शेड के आस-पास आस-पास में गंदगी दिखी वही साफ सफाई हेतु महापौर ने आवश्यक निर्देश दिये और वहीं पर संचालित सिटी ट्रांसपोर्ट *”सूत्र बस सेवा”* का समय सारणी – किराया सूची – रूट संचालन और बस स्टैंड टिन शेड में यात्रियों के सुविधा हेतु बैठने के लिये कुर्सी व टिन शेड में पंखा – लाइट और एनाउंसमेन्ट सिस्टम लगाये जाये और सूत्र बस सेवा के संचालकों के नाम व मो. नंबर और इमरजेंसी महत्वपूर्ण नंबर को बने टिन शेड के नीचे दीवाल पर अंकित कराये जाये और वही सिटी ट्रांसपोर्ट “सूत्र बस सेवा” का टिकट घर का अतिशीघ्र प्रारम्भ हो ।
महापौर ने कहा कि बस स्टैण्ड में ठेला – फुटपाथ दुकानों के लिये अलग से जगह निर्धारित किये जायें, वही पर अनावश्यक बसें खड़ी न रहे निर्धारित समय से 15 मिनट पहले बस स्टैंड के टिन शेड में खड़े कराये जाये और वही बस स्टैण्ड में अनावश्यक खड़ी लोकल बसो को हटाने हेतु सूचना दिये जाये और घनी आबादी क्षेत्रों में प्रेशर हार्न न बजाये और जिला यातायात समिति में चालक – परिचालकों की प्रशिक्षण दी जाये और बस स्टैण्ड व टिन शेड में स्वच्छता बनाये रखने एवं डस्टबिन लगवाये जाये और वहीं बस स्टैण्ड में पीने का शुद्ध पानी व्यवस्था की जाये क्योंकि लगभग 2 वर्षों से एक वाटर कूलर लगे हैं जिसमे हमेशा बीच-बीच में खराब रहता है और वाटर कूलर काम नहीं करता इसे बदल कर नया दूसरा कूलर वाटर लगाये जाये ।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, कार्यपालन यंत्री – व्हीपी उपाध्याय, 40 वार्ड पार्षद व पार्षद दल नेता- संजीव अग्रवाल, सुरेश शर्मा, मुनव्वर अली, सूत्र बस सेवा सीईओ – अमिताभ यादव, पीके सिंह (उपयंत्री), अमित सिंह (स्वच्छता टीम), प्रवीण गोस्वामी (उपयंत्री), सिटी मैनेजर – संदीप मिश्रा, सूत्र बस संचालक- संतोष गुप्ता, उत्कर्ष द्विवेदी, संतोष तिवारी, आशीष शुक्ला, अशोक त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal