Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उनका उद्घाटन तो प्रदेश के कांग्रेस नेता ही करेंगे-प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार

ग्वालियर-
बिटिया शादी के बाद ससुराल की होती है, बाकी के काम तो मायके बाले ही करते हैं। इसलिए जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उनका उद्घाटन तो प्रदेश के कांग्रेस नेता ही करेंगे। यह बात प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार ने जयारोग्य अस्पताल में निर्माणधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कही। इसके बाद मंत्री सिंघार, खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और विधायक मुन्नलाल गोयल, प्रवीण पाठक, कलेक्टर अनुराग चौधरी, एसपी नवनीत भसीन व अन्य अधिकारियों के साथ कैंसर पहाड़ी पहुंचे। जहां वन विभाग के कार्यक्रम में भाग लेते हुए पौधरोपण किया।

10 मिनट के निरीक्षण में पुराने 80 पेड़ हटाने की बात हुई बंद कमरे में

शाम करीब 5ः45 बजे प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार जयारोग्य अस्पताल परिसर में निर्माणधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. यूएस तिवारी ने उन्हें अस्पताल की जानकारी दी। इसके बाद वे दूसरी मंजिल पर बन रही ओपीडी में पहुंचे। वहां पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने प्रभारी मंत्री, दोनों विधायक, कलेक्टर अनुराग चौधरी और डॉक्टर के साथ बंद कमरे में चर्चा की। सूत्र बताते हैं चर्चा में अस्पताल के पीछे बन रही सड़क को बंद करने तथा परिसर से पुराने 80 पेड़ हाटकर विकास कार्य करने की बात रखी गई। जिस पर प्रवीण पाठक ने असहमति जताई । डॉ. तिवारी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि ढाई सौ करोड़ की लागत से बन रहे अस्पताल का 95 प्रतिशत काम हो चुका है। अस्पताल डेढ़ साल पहले ही तैयार हो जाना था लेकिन किन्ही कारणों से देरी हुई। अस्पताल के लिए 88 डॉक्टरों की नियुक्ति होनी है लेकिन वह अभी नहीं हो सकी है। इसके बाद मंत्री ने काम जल्द निपटाने के निर्देश दिए।

कार्डियोलॉजी की कैथलेब का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री कार्डियोलॉजी पहुंचे जहां पर दूसरी मंजिल पर बन रही कैथलेब का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के एचओडी डॉ. पुनीत रस्तोगी से कैथलेब के विषय में जाना तथा उसके संसाधनों के साथ लैब कब तक तैयार होगी इस पर चर्चा की। इस पर डॉ. रस्तोगी ने कहा कि हमारी तरफ से पूरी तैयारी हैं बस स्टाफ की कमी है और लैब तैयार होने में कंपनी की ओर से देरी हो रही है। इस पर खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्टाफ की आउट सोर्स से भर्ती कर ली जाए और लैब 15 दिन में तैयार करवाएं, कोई समस्या हो तो बताएं।

मंत्री लाखन सिंह के नाम पर पौधरोपण किया लेकिन इमरती को छोड़ दिया

वन व प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार कैंसर पहाड़ी स्थित वन विभाग की ओर से किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। जहां पर वन अमले ने पहले से ही गड्ढे खोद कर उसके बगल से पीपल के पौधे तथा गड्ढे पर पौधरोपण करने वालों के नाम की तख्ती लगा रखी थीं। प्रभारी मंत्री के साथ में पौधरोपण करने के लिए खाद्यमंत्री प्रद्युम्न सिंह, विधायक मुन्नालाल, प्रवीण पाठक, कलेक्टर अनुराग चौधरी व अन्य अधिकारी पहुंचे। सबसे पहले प्रभारी मंत्री ने स्वयं के नाम का पौधरोपण किया। वहीं पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव मौजूद न होने पर उनके नाम का पौधरोपण प्रभारी मंत्री ने किया। महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी मौजूद नहीं थीं लेकिन उनके नाम की तख्ती भी पशुपालन मंत्री के बगल से लगी थी लेकिन प्रभारी मंत्री ने उनके नाम का पौधरोपण नहीं किया। हालांकि ग्वालियर सांसद और ग्रामीण विधायक के नाम के भी पौधे रखे थे इन सब के पौधों का रोपण वन अमले ने किया। खाद्यमंत्री श्री तोमर, विधायक मुन्नालाल, प्रवीण पाठक और कलेक्टर ने भी पौधरोपण किया।

सुंदर वन बनाएं जिसे देखने दूर से लोग आएं

दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक ने वन अधिकारियों से कहा कि इसे सुंदर वन बनाएं, जिसे देखने के लिए दूर से लोग आएं। इसमें ओपन जिम बनाएं जिसके लिए मैं विधायक निधि से फंड दूंगा और जरूरत हो तो करोड़, दो करोड़ मंत्री जी से उपलब्ध हो जाएगा। इस पर प्रभारी मंत्री ने भी सहमति जताई। पितृवन में योगासन, वॉकिंग ट्रैक आदि 50 हैक्टेयर भूमि में बनाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 5 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे और यहां पर करीब 35 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...