ग्वालियर- एक कॉलेज संचालक से टैरर टैक्स मांगने का मामला सामने आया है। कॉलेज संचालक को फोन कर 20 लाख रुपए मांगे गए। पहले तो उन्होंने फोन काट दिया, इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा कि अगर 3 दिन के अंदर 20 लाख रुपए नहीं दिए तो गोली मार दी जाएगी। थाटीपुर थाना पुलिस ने कॉलेज संचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

दर्पण कॉलोनी में रहने वाले गौतम गोयल कॉलेज संचालक हैं। उनके पास शनिवार को एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम मयंक तोमर बताया और 20 लाख रुपए मांगे। पहले उन्हें लगा कि फोन पर कोई मजाक कर रहा है, फिर उसी नंबर से कॉल आया। उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आया। उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर 20 लाख रुपए नहीं दिए तो गोली मारकर उनके परिवार वालों से वसूल लिए जाएंगे। इसके बाद रविवार को वह शिकायत करने थाने पहुंचे। थाटीपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal