Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोस्ट वांटेड डकैत के मददगार आरोपी चंबल के बीहड़ में पुलिस ने एक देशी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा

ग्वालियर

श्योपुरढोढर डकैती के मामले में मोस्ट वांटेड डकैत अमर सिंह राजपूत और माखन सिंह रावत के मददगार कल्ली उर्फ रामकुमार माली को पुलिस ने शनिवार को चैनपुर क्षेत्र के चंबल नदी के बीहड़ में दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने रसद सामग्री के अलावा एक कट्‌टा, पांच राउंड और दो कारतूस बरामद किए हैं। इस बीच फरार चल रहे उक्त दोनों डकैतों पर एसपी ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। इन पर राजस्थान पुलिस ने पहले से 5-5 हजार का ईनाम रखा है।

एसपी नगेंद्र सिंह ने गिरफ्तार आरोपी को रविवार को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने बताया कि पुलिस को रघुनाथपुर क्षेत्र के सामंतापुरा के किसानों ने शिकायत की थी उन्हें डकैत वैद्यनाथ गुर्जर के नाम से एक चिठ्ठी देकर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। जिससे ग्रामीण दहशत में थे। मामले की शिकायत एसपी तक पहुंची तो उन्होंने श्योपुर से स्पेशल पुलिस टीम बनाकर रघुनाथपुर भेजी। इसके बाद टीम ने तफ्तीश करते हुए कल्ली उर्फ रामकुमार माली को चैनपुर में चंबल नदी के बीहड़ों में उस वक्त दबोच लिया जब वह राशन सामग्री सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

25 हजार का ईनामी है वैद्यनाथ गुर्जर
कल्ली उर्फ रामकुमार माली ने जिस कुख्यात डकैत वैद्यनाथ गुर्जर के नाम से ग्रामीणों तक तीन लाख रुपए की फिरौती की चिठ्ठी पहुंचाई थी। उस पर भी 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। एसपी नगेंद्र सिंह ने बताया कि वैद्यनाथ गुर्जर अब काफी वृद्ध हो चुका है और काफी समय से सक्रिय भी नहीं है। पुलिस की पूछताछ में कल्ली उर्फ रामकुमार माली ने ग्रामीणों को चिठ्ठी देने की बात स्वीकार की है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...