ग्वालियर-
मुरैना में एक विवाहिता अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए कैलारस स्थित नेपरी अपने घर आई। इसी दौरान उसके पति ने अपनी ही चाची की बहन (चचेरी मौसी) से दूसरी शादी कर ली।
मंगलवार को कलेक्टोरेट में अपनी फरियाद लेकर आई रानी नागर ने बताया कि मेरी शादी 7 साल पहले अंबाह पूठ रोड निवासी नितिन नागर के साथ हुई थी। 28 मई को मैं अपने भाई शिवकुमार की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थी। इसी दौरान मेरे पति नितिन ने अपनी चाची सुमन की बहन करीना पुत्री छोटेलाल निवासी पिनाहट के साथ चोरी-छिपे शादी कर ली। जब इसकी जानकारी मुझे लगी तो मैं मायके से वहां पहुंची पर मुझे कोई नहीं मिला। चूंकि मेरे ससुर राजवीर नागर एसएएफ की 14वीं बटालियन में पदस्थ हैं इसलिए अंबाह पुलिस भी मेरी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने बताया कि मैने अंबाह थाने में बाकायदा इस संबंध में आवेदन दिए। चार बार थाने के चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
बड़ी बहन भी ब्याही है उसी घर में
पीड़िता रानी नागर की बड़ी बहन रामा भी नितिन के बड़े भाई रवि के लिए ब्याही है। चूंकि शादी की भनक किसी को नहीं लग जाए इसलिए नितिन व उसके पूरे परिवार ने मिलकर शादी के लिए ऐसा वक्त चुना जब दोनों बहनें घर में न हों। 28 मई को जब दोनों बहने अपने मायके में थी, नितिन की आनन-फानन में शादी करा दी गई। अब पूरा परिवार नितिन के सपोर्ट में है। दोनों बहनें न्याय के लिए भटक रही हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal