Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मध्यान भोजन एवं रसोईया संघर्ष समिति की बैठक संपन्न ।। कमेटी का हुआ विस्तार हुआ सदस्यता अभियान जारी।।।

_मध्य प्रदेश// सिंगरौली// राजकुमार सिंह :-_
मध्यान भोजन एवं रसोईया संघर्ष समिति 2 जून 2019 को सामुदायिक भवन में मीटिंग का आयोजन किया गया आयोजन में मुख्य रूप से मध्यान भोजन रसोईया संघर्ष समिति *संयोजक कामरेड उर्मिला* मौजूद रहीं

जिनके द्वारा समिति एवं सदस्यों का समीक्षा की गई समीक्षा दौरान विद्यालय में मध्यान्ह बनाने वाली एक रसोइयाओं ने कहा:- हमें कई वर्षों से भोजन पकाने हेतु लकड़ी ले जाना पड़ता है, वहीं दूसरे ने बताया हम कई वर्षों से खाना पका रही हूं पर हमारे खाते में कभी पैसे नहीं आता हमें नगद भुगतान किया जाता है, जहां मुख्य रूप से मौजूद *कामरेड उर्मिला* ने कहा चितरंगी क्षेत्र मैं हर जगह तरह-तरह के समस्याओं को आप लोग झेल रही है जिसे सुनने वाला कोई नहीं है। इन

सब समस्या का समाधान हेतु संगठित होना होगा और कमेटी का विस्तार कर संगठन के प्रति सक्रिय सचिव का चुनाव होना चाहिए। और मीटिंग में उपस्थित सदस्यों में से 15 सदस्य चिन्हित कर कमेटी गठित हुआ और खंड कमेटी का अलग लंबी चर्चा उपरांत अध्यक्ष द्वारा *संतोषी यादव को सचिव* प्रस्तावित कर सभी सदस्यों के सहमत से सचिव नियुक्त किया गया, जहाँ *अध्यक्ष सचिव द्वारा* हर महीने के प्रथम रविवार को खंड कमेटी मीटिंग का निर्धारत करते हुए संगठन का वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹100 प्रस्तावित किया गया जिसे मौजूद सभी सदस्यों के सहमति से पास किया गया। *सदस्यता बढ़ाने की दी गई जिम्मेवारी: -* अध्यक्ष सचिव सहित- सुशीला कहार, पार्वती पनिका, प्रमिला वर्मा, चमेलिया पनिका, बुटालिया प्रजापति, सुनीता सिंह, कौशिल्या सिंह, पान कली वैश्य, मन बसिया सिंह, विन्ने देवी प्रजापति, सोभगिया देवी सिंह, निराशा सिंह, अल्पना साकेत, को हर स्कूल जाकर रसोईया को सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई।

संयोजक (म.प्र.) कामरेड उर्मिला :- मोबाइल- 9424610545

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...